Your Finance & Stock Market Guide

इस Rail Company के शेयरों में आई आंधी, 20% चढ़ गए शेयर, 4 साल में 2000% की वृद्धि

Rail Vikas Nigam Limited(RVNL) - एक भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है जो रेल मंत्रालय के परियोजना के रूप में कार्य करता है|

Share with friends

RVNL Latest News- रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के स्टॉक्स ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ ली है। रेल कंपनी के स्टॉक्स शुक्रवार को 20 पर्सेट के वृद्धि के साथ 292.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। इससे रेल विकास निगम लिमिटेड के स्टॉक्स का यह 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। गुरुवार को रेल कंपनी के स्टॉक्स 243.60 रुपये पर बंद हुए थे। इससे रेल विकास निगम लिमिटेड के स्टॉक्स पिछले 4 वर्षों में 2000% से अधिक बढ़ गए हैं। हाल ही में, रेल कंपनी ने सोलर पावर परियोजनाओं की खोज के लिए एक साझा उपक्रम जैकसन ग्रीन के साथ बनाया है। इसके अलावा, रेल कंपनी ने साउथ अफ्रीका में एक सहायक कंपनी भी स्थापित की है।

10 महीने में कंपनी के शेयरों में 392% की तेजी

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में पिछले 10 महीने में 392% का उछाल आया है | रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर 19 जनवरी 2024 को 292.30 रुपये पर पहुंच गया हैं। और, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 145%की जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 118 रुपये से बढ़कर 292.30 रुपये पर पहुंच गया हैं। पिछले एक महीने में रेल कंपनी के शेयरों में 62% के करीब तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 43% के करीब चढ़े हैं।

Other Railway Shares

  • IRFC- ₹160.25
  • IRCON – ₹227.80
  • RAILTEL- ₹386.80
  • IRCTC- ₹983.80
  • ORIRAIL- ₹273.80 
  • TEXRAIL-  ₹202.20
  • TITAGARH- ₹1106.25
error: